रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मुख्यमंत्री रघुवर दास की कोल्हान की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा को सफल और जनकल्याणकारी बताया है।
शुक्ल ने रविवार को कहा कि जिस प्रकार कोल्हान के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रघुवर दास का लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा उनके भाषण को सुना, उससे प्रमाणित हो गया कि कोल्हान की जनता पूरी तरह मुख्यमंत्री के कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है।उन्हें यह भरोसा है कि उनके सुख-दुख में रघुवर सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार युवा, महिलाएं, आदिवासी भाई-बहनों का उत्साह इस यात्रा में देखने को मिला, उससे यह भी परिलक्षित हुआ कि रघुवर सरकार की विकास और जनकल्याणकारी नीतियों पर सभी का भरोसा है और भाजपा सरकार के विकास रथ के साथ जनता मजबूती से खड़ी है।
शुक्ल ने रघुवर सरकार की कृषि नीति की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा है कि पिछले पौने पांच वर्ष में रघुवर दास के नेतृत्व में किसानों के हितों में सफलतापूर्वक किये बहुआयामी कार्यों से झारखंड के किसानों में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत नये लाभुकों को प्रथम क़िस्त की राशि 11.51 लाख किसानों के खाते में 452 करोड़ मुख्यमंत्री ने कोल्हान की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चाईबासा से किसानों के खाते में हस्तांतरित कर शानदार कार्य किया है। दीपावली के बाद दूसरी किस्त हस्तांतरण की घोषणा से भी किसानों में भारी उत्साह है।
This post has already been read 6663 times!