राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दुर्गा पूजा की बधाई दी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा। रविवार को नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिवस को दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने संदेश में कहा,  दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मेरी कामना है कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हम सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह पर्व आपके और आपके प्रियजनों के लिए समृद्धि, प्रगति, स्वास्थ्य, संतोष और खुशहाली लाए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, नवरात्रि की महाष्टमी पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। दुर्गाष्टमी की अभीष्ट देवी महागौरी हम सबके जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएं। उन्होंने कहा कि विश्व भर में, दुर्गा पूजा उत्सव पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी को शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति, साहस और करुणा की प्रतीक हैं। हम अपने समाज की भलाई के लिए उनसे आशीर्वाद चाहते हैं।

This post has already been read 6461 times!

Sharing this

Related posts