भाजपा की करिश्माई जीत के रहस्यों को उजागर करती किताब ‘भारत कैसे हुआ मोदीमय’ का लोकार्पण शनिवार को

नई दिल्ली। वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव इस मायने में काफी अहम रहा कि इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले चमत्कारी जनाधार से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसे में शनिवार को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औऱ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली करिश्माई जीत के रहस्यों को उजागर करती किताब का लोकार्पण होने जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘भारत कैसे हुआ मोदीमय’ का लोकार्पण भाजपा महासचिव राम माधव, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के अध्यक्ष और हिन्दुस्थान समाचार एजेंसी के समूह संपादक राम बाहदुर राय और वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा  के हाथों किया जाएगा। प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस किताब में इस बात की पड़ताल की गई है कि कैसे भाजपा के जीत के दावे महज दावे नहीं अपितु एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा थे। किताब में यह बताने की कोशिश की गई है कि वर्ष 2019 की जीतह पार्टी की पांच साल की गहरी तैयारियों का परिणाम थे। कहना गलत न होगा कि इस किताब के जरिए भाजपा की चुनावी शैली को बखूबी समझा जा सकता है। यह किताब इस मायने में भी खास है कि इसमें भाजपा की अंदरूनी बैठकों का विवरण और सार्वजनिक रूप से कम ही सामने आने वाले पार्टी सर्कुलरों का ब्यौरा है। राष्ट्रवाद का मुद्दा भाजपा की जीत में किस तरह अहम रहा, इसका किताब में विस्तार से विश्लेषण किया गया है।

This post has already been read 8244 times!

Sharing this

Related posts