पूर्व विधायक कमल किशेर भगत सहित 12 कैदी हुए रिहा

रांची । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 जयंती पर बुधवार को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से एक पूर्व विधायक कमल किशोर भगत सहित 12 कैदियों को रिहा किया गया।

रिहा किये गये कैदियों में जीबू उरांव, सुमन टोप्पो, अजय भगत, धनेश्वर कुमार महतो, अंसारुल शेख, सुंदर बेसरा, मन्नू बेसरा, निताईपदो घोष, गौर घोष, भेटू शेख, रकीबूल शेख शामिल है।इधर,  बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारागार में बुधवार को जेल आईजी विरेन्द्र भूषण ने मेंटल वार्ड का उद्घाटन किया।  मौके पर एआईजी दीपक कुमार विद्यार्थी, जेल सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार चौधरी, जेलर सीएस सुमन सहित अन्य लोग मौजूद थे

This post has already been read 7177 times!

Sharing this

Related posts