आजसू का स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा दो अक्टूबर से

रांची। आजसू दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘स्वराज स्वाभिमान जनादेश यात्रा’ आयोजित करेगा।  इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  और भगवान बिरसा मुण्डा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।  

आजसू प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने सोमवार को बताया कि पार्टी 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को पार्टी एक विचार और संघर्ष को गति देने के रूप में मनाते रही है। 2013 में विशेष राज्य की मांग को लेकर ऐतिहासिक बरही से बहरागोड़ा तक 343 किमी का मानव श्रृंखला आयोजित कर जनता ने अपने हक की बात रखने का काम  किया था।

2 अक्टूबर को केंद्रीय अध्यक्ष ने स्वराज स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ किया था जिसके तहत करीब 2000 गांवों में जनसंवाद कर लोगों की भावनाओं से अवगत हुए थे। पार्टी झारखण्ड के बहुसंख्यक आबादी के सामाजिक न्याय और उनके हक के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करती रही है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि राज्य में हर वर्ग के लोगों को समानुपातिक भागीदारी उसकी आबादी के अनुपात में मिले, इसके लिए आजसू पार्टी लगातार संघर्षरत है। पार्टी कार्यकर्त्ता लोगों के बीच लगातार बने रहें। पार्टी के विचारों से लोगों को जोड़ते रहें। निश्चित तौर पर पार्टी का मिशन 2019 का लक्ष्य प्राप्त होगा। 

उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरीय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो तमाड़ तथा सिल्ली में, चन्द्र प्रकाश चौधरी रामगढ़ तथा माण्डू में, रामचन्द्र सहिस जुगसलाई तथा ईचागढ़ में, राजकिशोर महतो टुंडी तथा डुमरी में, उमाकांत रजक चंदनकियारी में, लम्बोदर महतो गोमिया तथा बेरमों में, रौशनलाल चौधरी बड़कागांव में, हसन अंसारी एवं डॉ. दीपक कुशवाहा हटीया में, डॉ. देवशरण भगत खिजरी में, राजेंद्र मेहता कांके एवं मांडर में, रफिक अनवर जमशेदपुर में, मंटू महतो सिंदरी में, सुभाष राय बाघमारा में, स्वपन सिंहदेव चक्रधरपुर में, सुबोध प्रसाद लोहरदगा में, विकास राणा सिमरिया में, प्रो. श्याम मुर्मू मंझगांव में, सागेन हांसदा मनोहरपुर में, सतीश कुमार पलामू में, गुप्तेश्वर ठाकुर गढ़वा में, इम्तियाज अहमद नजमी पांकी में सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी पार्टी के वरीय नेता पदयात्रा में शामिल होंगे।

This post has already been read 8465 times!

Sharing this

Related posts