रांची । पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपित विनय कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित रातू रोड का रहने वाला है। बताया जाता है कि उसके खिलाफ एक युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
ने आरोप लगाया था कि विनय से उसका चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने शादी का प्रलोभन देकर लगातार युवती का यौन शोषण किया। शादी की बात करने पर घर वालों का बहाना बनाकर टालता रहा। चार माह पूर्व उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
This post has already been read 7364 times!