ग्रीन रामगढ़ अभियान से अवगत हुईं स्कूली छात्राएं

रामगढ़ । शहर में रोटरी क्लब की ओर से चलाये जा रहे ग्रीन रामगढ़ क्लीन रामगढ़ अभियान के तहत शनिवार को अल फातिमा गर्ल्स स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में स्कूल की छात्राओं को अभियान से अवगत कराया गया। छात्राओं को बताया गया कि वह अपने घर में एक वृक्ष जरूर लगाएं।

इससे हमारे आसपास के पर्यावरण में बदलाव आएगा। रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग अपने दैनिक जीवन में न करके अपने आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन व रोगमुक्त जीवन के लिए सभी को प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए। रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के द्वारा जरूरतमंद गरीबों के बीच छाता का वितरण भी किया गया।

This post has already been read 6473 times!

Sharing this

Related posts