सड़क दुर्घटना में गिरिडीह सदर सीडीपीओ घायल

गिरिडीह । पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह में बुधवार को सड़क दुर्घटना में गिरिडीह सदर सीडीपीओ सुमन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गयीं। दुर्घटना में वाहन चालक रजाक अंसारी भी घायल हो गया। दोनों का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। अंसारी चास बोकारो का रहने वाला है। 

बताया गया है कि बुधवार की सुबह गिरिडीह सदर सीडीपीओ सुमन गुप्ता वाहन से चास से गिरीडीह आ रही थींं।वाहन उनका चालक चला रहा था। तभी पीरटांड़ के पाण्डेयडीह में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप वैन से बचाने के दौरान सीडीपीओ के वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

This post has already been read 7907 times!

Sharing this

Related posts