प्रकृति पर्व करमा का आदिवासी-मूलवासियों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान : शिबू सोरेन

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने राज्यवासियों को प्रकृति पर्व करमा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति पर्व करमा का आदिवासी-मूलवासियों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। यह पर्व आदिवासी-मूलवासियों को अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण रखने एवं जल-जंगल-जमीन की रक्षा करने का संदेश देता है। उन्होंने झारखंडवासियों को सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ प्रकृति पर्व करमा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि आज के दिन बहनें अपने भाई की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना से यह पर्व मनाती हैं। करमा त्योहार हमें जल-जंगल-जमीन से जुड़े रहने के साथ-साथ उसके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संदेश देता है। उन्होंने झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति, सर्वांगीण विकास एवं आपसी धार्मिक समरसता की कामना के साथ झारखंडवासियों को प्रकृति पर्व करमा की शुभकामनाएं दी।

This post has already been read 7632 times!

Sharing this

Related posts