रांची। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा सरकार की 100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि जनविरोधी, मोटर व्हीकल्स एक्ट में संशोधन का तुगलकी कानून है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जुर्माना बढ़ा देने से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रचार-प्रसार और विदेश यात्राओं पर खजाना खाली कर चुकी है। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। लोग रोजगार विहीन हो रहे हैं। ऐसे में सिर्फ दुर्घटना रोकने और लोगों को जिम्मेदार नागरिक बनाने के नाम पर मोटर व्हीकल जुर्माना राशि में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि एवं उसकी वसूली के नाम पर सरकार भयादोहन कर आम जनता को अंग्रेजी हुकुमत की याद दिला रही है। इस कानून में संशोधन के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि अविलम्ब इस कानून के अनुपालन पर रोक लगाते हुए इसमें संशोधन करे। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता मौजूद थे।
This post has already been read 7391 times!