कश्मीर और पीओके दोनों भारत के अंग : सुमन कुमार

गिरिडीह। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और हिन्दू जागरण मंच झारखंड-बिहार के संगठन मंत्री सुमन कुमार ने कहा कि कश्मीर और पीओके दोनों ही भारत के अंग हैं। जो लोग देश के भीतर और बाहर अलगाववाद की भाषा बोल रहे हैं, उन्हें देश की जनता बर्दास्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वालों को भारतीयता के रंग में रहना होगा। सुमन शनिवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश बिल्कुल सुरक्षित है। हाल के दिनों मे राष्ट्रीय राजनीति में राष्ट्रवाद के उदय से भारतीय समाज में जात-पात से ऊपर उठकर लोगों में एकजुटता आई है। इसे जात-पात की राजनीति करने वाले नेता पचा नहीं पा रहे हैं। इसी के तहत देश को वह छिन्न-भिन्न करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। आयोध्या में रामजन्म भूमि के सवाल पर उन्होने कहा कि भारत की धरा में राम और कृष्ण का जन्मस्थल है। इसे झुठलाया नहीं जा सकता है। कश्मीर में धारा 370 हटाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला देश की करोड़ों जन भावनाओं व अंकाक्षाओं के अनुरूप है।  इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच के ज़िला अध्यक्ष संदीप गुप्ता, विवेक कुमार, दिनेश वर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप शर्मा मौजूद थे।

This post has already been read 7453 times!

Sharing this

Related posts