प्रियंका ने निक के म्यूजिक कंसर्ट में अनुपम खेर को किया इन्वाइट

मुंबई : बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपने पैर जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस के बीच हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी करने के बाद न्यूयार्क में बस गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के न्यूयार्क में आयोजित म्यूजिक कंसर्ट बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर  को इन्वाइट किया। अनुपम खेर ने भी प्रियंका के इस न्योते को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। इसके बाद अनुपम बिना समय गवाए ‘जोनस ब्रदर्स ‘का लाइव शो देखने मैडिसन स्क्वायर गार्डन पहुंच गए। 
अनुपम खेर ने ‘जोनस ब्रदर्स ‘ के इस शो का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। साथ ही अनुपम ने इसमें प्रियंका चोपड़ा को धन्यवाद करते हुए लिखा हैं कि ‘प्यारी प्रियंका चोपड़ा, अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों के न्यूयॉर्क में आयोजित कंसर्ट में मुझे आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। मजा आ गया। जोनस ब्रदर्स बेहद शानदार परफॉर्मर हैं। वहां मौजूद दर्शकों को वो बहुत पसंद आए। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। मेरा प्यार और दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं।’ अनुपम खेर द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो में निक जोनस अपने भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं।वहीं इस वीडियो में अनुपम खेर,प्रियंका चोपड़ा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ‘जोनस ब्रदर्स ‘ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं।

This post has already been read 7288 times!

Sharing this

Related posts