इस्लामाबाद। बलूचिस्तान नेशनल पार्टी के नेता अमानुल्लाह जेहरी की खुजदर में शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार चैनल जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना में नेता के अलावा उनके पोते व दो मित्रों की भी हत्या कर दी गई है। बीएनपी पार्टी के अध्यक्ष अख्तर मेंगल ने इस घटना की पुष्टि की है।उन्होंने ट्विटर पर इसे पार्टी और बलूचिस्तान की जनता के लिए काला दिवस बताया है। मेंगल ने कहा है कि यह पार्टी और बलूचिस्तान की जनता के लिए एक और काला दिवस है। उन्होंने कहा कि हम सब बेसहारा हो गए हैं। हमारे पास शब्द नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया कि जेहरी और उनके बेकसूर पोते की हत्या की मौत पर खेद व्यक्त करता हूं। अल्लाह की रहमत हो सकती है।
This post has already been read 6768 times!