रांची। रांची के पुलिस लाइन में पोस्टेड जवान ने पत्नी से विवाद के बाद खुद को गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल जवान को रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात जवान समीर आनंद सिन्हा का पत्नी रेणु सिन्हा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद जवान अपने कमरे में गया और सर्विस रिवॉल्वर से अपने पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची और पति को खून से लथपथ हालत में देख जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और घायल को रिम्स पहुंचाया। जवान का इलाज यहां के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
चिकित्सकों ने बताया कि जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मूलरूप से लोहरदगा के रहने समीर को सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है। पेट मे गोली लगी और पीछे से गोली निकल भी गई है।
This post has already been read 8042 times!