प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया: विजया रहाटकर

  • मुख्यमंत्री रघुवर दास को भेजी जाएंगी 5 लाख राखियां

रामगढ़। देश में तीन तलाक एक अभिशाप था और इस अभिशाप को मिटाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड में रघुवर दास ने न सिर्फ महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा बल्कि उनका मान भी बढ़ाया है।
यह बातें गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कही। रहाटकर रामगढ़ में महिला मोर्चा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। पत्रकारों से बातचीत में विजया रहाटकर ने कहा कि सरकार ने तीन तलाक बिल पास करवाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महिलाओं के हित में कई बड़े और ऐतिहासिक कार्य से उनका सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। भाजपा की अभी सदस्यता 11 करोड़ की है। इसे बढ़ाते हुए हमलोग 20 करोड़ करने जा रहे हैं। सदस्यता अभियान में महिला मोर्चा का भी बड़ा योगदान है। महिला मोर्चा 1 से 9 अगस्त तक सदस्यता अभियान जोरदार ढंग से चलाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी 7000 महिला कार्यकर्ता झारखंड में सदस्यता अभियान पर निकलेगी।

29 हजार बूथों से भेजी जाएंगी पांच लाख राखियां
मुख्यमंत्री रघुवर दास को 5 लाख राखियां भेजी जाएंगी। 29 हजार बूथ से राखियां लाकर मुख्यमंत्री को दी जाएगी। रक्षाबंधन के दिन मुख्यमंत्री को राखियां बांधी जाएंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नाम कई बड़ी उपलब्धियां जुड़ गई हैं। झारखंड में भाजपा सबसे लोकप्रिय पार्टी बन गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में रघुवर दास के नेतृत्व में फिर एकबार पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, महामंत्री सरिता पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह, जिला महामंत्री रंजीत पांडे सहित अनेक लोग मौजूद थे। 

This post has already been read 10060 times!

Sharing this

Related posts