29 हजार से अधिक बूथों पर जोर-शोर से चल रहा है सदस्यता अभियान

रांची। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य में 29 हजार 434 बूथों पर सदस्यता अभियान जोर-शोर से चल रहा है। प्रत्येक समयदानी कार्यकर्ता लगभग पांच बूथों पर सदस्यता अभियान में शामिल होंगे। पार्टी ने 6151 समयदानी कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ रवाना किया है। 

उन्होंने बुधवार को कहा कि ये कार्यकर्ता एक से सात अगस्त तक घर से बाहर रहकर सदस्यता अभियान को गति देंगे तथा लक्ष्य को पूर्ण कराने में अपना पूरा सहयोग देंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 513 मंडलों में क्षेत्र के सांसद, विधायक, प्रदेश, जिला के पदाधिकारियों ने समयदानी कार्यकर्ताओं को तिलक लगाया, पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं पटका के साथ सम्मानित करते हुए रवाना किया। वर्मा ने कहा कि भाजपा को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने में यह अभियान सार्थक होगा तथा सदस्यता में यह प्रदेश अव्वल होगा।

This post has already been read 11187 times!

Sharing this

Related posts