रांची । राजधानी रांची के ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका निर्मला बहन ने शनिवार को रक्षाबंधन के पवित्र महीने में राज्य की समाज कल्याण और महिला बाल विकास मंत्री डॉ लुईस मरांडी को राखी बांधी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व स्थिति आर्थात् आत्मा की स्मृति में ठहरने से ही सच्चा स्थायी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। परमात्मा ही सर्वोच्च सर्जन रूहानी चिकित्सक है। मेडीटेशन की मेडिसिन मनुष्य की बहुत सी बीमारियों का इलाज कर देती है। उन्होंने कहा कि जन्म-जन्म से दुखी भवरोगों से ग्रसित मनुष्यों को परमात्मा स्थायी रूप से निरोगी काया स्वस्थ मन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राखी आगामी 21 जन्मों के लिए पापकर्मों के राख दग्ध कर चित्तवृत्तयों को शुद्ध बना देती है।
This post has already been read 6503 times!