रांची। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को बिहार विधानसभा की गूंज सुनाई दी। नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने प्रश्नोत्तर काल के दौरान कहा कि पिछले दिनों उन्होंने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष दीर्घा में बैठकर एक घंटे तक वहां की कार्यवाही देखी थी। अल्पसूचित प्रश्न के लिए निर्धारित 20 मिनट में वहां 20 प्रश्न उत्तरित हुए थे। जबकि यहां एक प्रश्न के उत्तर में ही पूरा समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि वहां विपक्ष काफी मजबूत है फिर भी कामकाज ठीक से होता है मगर यहां विपक्ष का हाल देख ही रहे हैं।
This post has already been read 6748 times!