झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को अध्यक्ष दिनेश उरांव के प्रारंभिक संबोधन के साथ शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन औपचारिकताएं पूरी की गयी। इसी क्रम में अध्यक्ष ने इस सत्र के लिए सभापति तालिका की घोषणा की। इस तालिका में स्टीफन मरांडी, अशोक कुमार, फूलचंद मंडल, आलमगीर आलम और विमला प्रधान शामिल हैं। अध्यक्ष ने विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन के नियम के अनुसरण में कार्य मंत्रणा समिति का गठन किया और इसके सदस्यों के नाम की घोषणा की।

संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 3908.63 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इससे पूर्व संसदीय कार्य मंत्री ने सदन के सत्र में नहीं रहने की अवधि में राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रति सभा पटल पर रखा। सभा सचिव ने विगत सत्रों में स्वीकृत और राष्ट्रपति तथा राज्यपाल द्वारा अनुमत विधेयकों की विवरणी सभा पटल पर रखा।

विधानसभा के विगत सत्र से अब तक की अवधि में दिवंगत राजनेताओं और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

This post has already been read 6012 times!

Sharing this

Related posts