कलराज बने हिमाचल के राज्यपाल, देवव्रत को गुजरात की कमान

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को स्थानांतरित कर गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया है। वह ओपी कोहली का स्थान लेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्तियां अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होंगी।

This post has already been read 8158 times!

Sharing this

Related posts