रामगढ़ में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 15 जवान घायल

रामगढ़। जिले के सिकिदिरी घाटी में शनिवार को एक पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 15 जवान घायल हो गये। घायलों में पांच जवानों की स्थिति गंभीर बतायी गयी है। सभी घायलों को रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि  झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-2 के जवान पुलिस बस पर सवार होकर देवघर जा रहे थे। इन सभी जवानों की ड्यूटी सावन महीने में देवघर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में लगायी थी। सिकिदिरी घाटी में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। वाहन का बायां हिस्सा सड़क किनारे खड़ी चट्टान से जा टकराया। हादसे में बायीं ओर बैठे 15 जवान घायल हो गये। घायलों में पांच जवानों को गंभीर चोटें आयी हैंं। सभी को रजरप्पा और सिकिदिरी थाना पुलिस की मदद से रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधिकारी भी घायलों से मिलने पहुंचे। 

This post has already been read 7046 times!

Sharing this

Related posts