झारखंड में अच्छी बारिश, रांची में 12 मिमी, पाकुरिया में 66 मिमी वर्षा

रांची । पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य रहा। रांची में 12 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सबसे अधिक वर्षा 66 मिमी पाकुरिया में हुई। सबसे न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रांची में रहा, जबकि उच्चतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया। इस दौरान जमशेदपुर में बारिश नहीं हुई, वहीं डाल्टनगंज में 29 मिमी बारिश हुई।
झारखंड में पिछले एक सप्ताह के दौरान मानसून की अच्छी बारिश के कारण राज्य में बारिश का प्रतिशत सामान्य के करीब पहुंचता जा रहा है। हालांकि अब भी राज्य में सामान्य से 30 फीसदी कम बारिश हुई है। जिन जिलों में बारिश की सबसे खराब स्थिति है, उनमें पाकुड़ जिला पहले नंबर पर है, जहां अब भी सामान्य से करीब 59 फीसदी कम बारिश हुई है, रामगढ़ में सामान्य से 47, खूंटी में 57, दुमका में 46, बोकारो में 41, गोड्डा में 58 और धनबाद में 46 प्रतिशत कम बारिश हुई है। रांची में भी अब तक सामान्य से करीब 35 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरे राज्य में अबतक 218 मिमी बारिश हुई है, हालांकि इस दौरान 310 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। 
रांची मौसम विभाग के अनुसार 12 जुलाई को मध्य और उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बादल, गर्जन और वज्रपात की संभावना है। वहीं 13 से 15 जुलाई तक उत्तरी पूर्वी जिलों मं कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

This post has already been read 7591 times!

Sharing this

Related posts