मेदिनीनगर। भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में शनिवार को छहमुहान चौक पर भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भाजपा का संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
इस अभियान मे 147 सदस्य बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन नगर मंडल अध्यक्ष राजहंस अग्रवाल ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।
हमें गर्व है कि हम सभी पार्टी का सदस्य है। प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए संगठन का लगातार विस्तार हो। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही पार्टी सशक्त एवं धारदार बनी। विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव तैयारी के लिए पार्टी की नीति रीति से अधिक से अधिक युवाओं एवं महिलाओं को को जुड़ने का देशव्यापी अभियान है।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कहा कि बलिदानी मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम में उपमहापौर मंगल सिंह संजय सिंह, हीरेंद्र सिंहा, रीना किशोर, सुचित्रा अग्रवाल, मंजू गुप्ता और राहुल अग्रवाल एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
This post has already been read 7268 times!