रांची। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में गुरुवार को सहायता केन्द्र लगाया। विवि के दो प्रमुख गेट पर सहायता केंद्र लगाया गया। इस केंद्र के द्वारा जो भी नए विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में नामांकन लेने आ रहे है, एबीवीपी के सदस्य विभिन्न परेशानियों में उनकी मदद कर रहे हैं। सहायता केंद्र पर एबीवीपी सदस्यों ने स्टेशनरी सामग्री सहित अन्य जरूरी सामग्री रखी हैं। छात्रों को उनकी जरूरत के हिसाब से सहायता की जा रही है। एबीवीपी के प्रणव गुप्ता ने बताया कि इस केंद्र के जरिए 200 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की मदद की गई है। केंद्र में कंचन कुमारी, मुक्ता नारायण, पवन नाग, नीलेश कुमार, ऋषि, शिवानी वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
This post has already been read 7656 times!