झारखंड के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं:अमर कुमार बाउरी

रांची। झारखंड सरकार  खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य  के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल प्रतिभा को ढूंढ कर उनके प्रतिभा को निखारना और नए युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना झारखंड सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार ने झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस )का गठन किया था। बाउरी मंगलवार को खेल गांव में आयोजित खेल महाकुम्भ का उद्घाटन के दौरान लोगों को संबोधित करतेे हुए कहा   कि झारखंड सरकार का प्रयास सफल होता दिख रहा है।

हाल में ही जेएसएसपीएस की कैडेट फ्लोरेंस बारला ने दो स्वर्ण पदक देश के लिए जीता था। इसी तरह झारखंड सरकार का उद्देश्य है कि आगामी ओलिंपिक में भारत  अधिक स्वर्ण पदक मिले और उसमें झारखंड के खिलाड़ी भी शामिल  हो। उन्होंने इस मौके पर सभी नए खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

उद्घाटन समारोह में खेल मंत्री ने चयन प्रक्रिया को देखा और बच्चों से बात भी की। उल्लेखनीय है कि खेल महाकुम्भ राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 11 जून से 13 जून 2019 तक चलेगा। खेल महाकुम्भ में 8 से 12 वर्ष के बच्चे और बच्चियां शामिल हुई हैं। राज्य के सभी जिले के करीब 2000 से अधिक बच्चे पहुंचे है। जिनका चयन 15 खेल विधाओं के लिए किया जाएगा। 

This post has already been read 7869 times!

Sharing this

Related posts