रांची। इस दौरान दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात में झारखंड से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित फोरेस्ट क्लीयरेंस को लेकर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को दिल्ली में आयोजित झारखंड भाजपा की काेर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए गये थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की। जिसमें आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया।
This post has already been read 8003 times!