मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली/रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हजारीबाग जिले के दनुआ-भानुआ घाटी में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायल यात्रियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ज्ञातव्य है कि रांची से गया जा रही महारानी बस हजारीबाग जिले के दनुआ-भानुआ घाटी में ट्रेलर से टकरा गयी और भीषण सड़क हादसा हो गया।

This post has already been read 9285 times!

Sharing this

Related posts