पॉस्को एक्ट के तहत दो गिरफ्तार

मेदिनीनगर। हुसैनाबाद अनुमंडल के हैदरनगर और हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दो आरोपितों को महिला थाना प्रभारी गणेश केवट ने पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। हैदरनगर थाना के पंसा गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ प्रवेश सिंह के पुत्र रौशन कुमार सिंह एक युवती के अपहरण के मामले में आरोपित है। पुलिस ने रौशन कुमार सिंह को गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस ने युवती की मेडिकल जांच करायी है। गिरफ्तार आरोपित नाबालिग बताया गया है। दूसरे मामले में पुलिस ने हुसैनाबाद थाना के भटउलिया गांव निवासी नागेंद्र ठाकुर के पुत्र विशाल कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विशाल ठाकुर पर अपने ही परिजन की लड़की का अपहरण करने के मामले में आरोपित है। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी गणेश केवट बताया कि विशाल कुमार ने रिश्ते को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि जेल भेजे गये दोनोंं आरोपित को किसी भी कीमत पर कानून से बचने नहीं दिया जायेगा।

This post has already been read 7086 times!

Sharing this

Related posts