केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

खूंटी। भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन  मुंडा से मुलाकात की और कैबिनेट मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी।

मौके पर भाजपा कें जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनूप साहू ने कहा कि अर्जुन मुंडा को जनजातीय मामलों  का मंत्री बनाये जाने से आदिवासी बहुल खूंटी संसदीय क्षेत्र के अलावा पूरे राज्य का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि खूंटी संसदीय क्षेत्र के लोगों को अर्जुन मुंडा से काफी अपेक्षाएं हैं। जनता का भरोसा है कि अर्जन मुंडा के प्रयास से नाॅलेज सिटी सहित अन्य अधूरे काम जल्द पूरे होंगे। मौके पर जयप्रकाश भला, लव चैधरी, दामोदर प्रसाद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

This post has already been read 9777 times!

Sharing this

Related posts