सुशीगंज मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया

मेदिनीनगर। सुशीगंज के मुखिया पंकज पासवान को महिला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मेदिनीनगर से गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार मुखिया पंकज अपने छोटे भाई की शादी में शामिल होने घर आ रहा था। इसी बीच पुलिस के एक गश्ती दल ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया । मुखिया पंकज के विरुद्ध उसकी पत्नी रेखा ने महिला थाना में 22 दिसंबर 18 को उसके विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी रेखा ने शिकायत थी कि पंकज ने उसे झांसा देकर रांची में दूसरी शादी कर ली है। इस बात को लेकर पंकज रेखा को प्रताड़ित किया करता था। इसके बाद रेखा अपनी माँ और छोटे भाई को लेकर पंकज के घर बात करने गयी तो पंकज ने जान मारने की नीयत से हमलाकर पत्नी रेखा, सास व साले को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में पत्नी के शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद से पंकज फरार चल रहा था। पंकज की पहली शादी गढ़वा के नगवा गाँव में हुई थी। जबकि पंकज के घरवालों का कहना है कि रेखा व पंकज के बीच सुलह हो गई थी और  दोनों साथ रहते थे। कोर्ट में सुलह करने की अर्जी भी दे दी गई है। इसके बावजूद पुलिस ने उसे परेशान करने की नीयत से गिरफ्तार किया है।

This post has already been read 9200 times!

Sharing this

Related posts