बारातियों के पटाखों से दुल्हन के घर में लग गयी भीषण आग, एक लाख का नुकसान

मेदिनीनगर: पलामू जिलेे के हुसैनाबाद थाना के पोलडीह बहेरा गांव में बुधवार की रात एक शादी समारोह में अचानक अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि द्वार पूजा के लिए दूल्हे को दुल्हन के घर के दरवाजे पर ले जाया जा रहा था। इस दौरान दूल्हे के दोस्त और रिश्तेदार बम- पटाखा छोड़ते हुए गाने की धुन पर डांस कर रहे थे। अचानक पटाखों की चिंगारी घर के सामने की छप्पर पर गिरी। देखते ही देखते दुल्हन के चाचा पूर्व मुखिया सिद्धि सिंह का खप्परैल मकान जलकर राख हो गया। घटना में एक लाख से अधिक मूल्य की सम्पति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद शादी की सारी रस्में शांतिपूर्वक निभाई गई। समय रहते आग को बूझा लिया गया, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

This post has already been read 7042 times!

Sharing this

Related posts