नाबालिग से दुष्कर्म करने के अभियुक्त को बीस साल की सजा

रांची। अपर न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय ने यहां सोमवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त वसीम अंसारी को 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त वसीम पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर अभियुक्त को डेढ़ साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने जुर्माने की राशि को पीड़िता को मुआवजे के रूप में देने का निर्देश भी दिया है। यह मामला मांडर थाना कांड संख्या 15/2014 है। घटना 5 फरवरी 2014 की है। मॉडर्न हाई स्कूल सोसाई आश्रम से पीड़िता सरस्वती पूजा कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सुनसान जगह में वसीम और एक नाबालिक ने पीड़िता से जबरन दुष्कर्म किया था। मामले में नाबालिक को रिमांड होम भेज दिया गया था। मामले में 8 गवाही दर्ज की गई थी।

This post has already been read 6817 times!

Sharing this

Related posts