रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गोल पार मुंडा टोली में घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने मंगलवार को फांसी लगा ली। मृतका की पहचान संध्या देवी (20) के रूप में की गई है। रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार संध्या मुंडा टोली में राहुल मुंडा के साथ पिछले 2 साल से रह रही थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। पूछताछ में राहुल मुंडा ने बताया कि वह सुबह अपने घर से बाहर निकला था। इसी बीच उसकी पत्नी संध्या ने घर के सीलिंग से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि अपनी मर्जी से वह आत्महत्या कर रही है और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। सुसाइड नोट में जिस तरह से शब्दों का प्रयोग किया गया है, उससे पुलिस को संध्या की हत्या का शक है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
This post has already been read 7232 times!