पटना : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव को देश के लिए
महत्वपूर्ण बताते हुए गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र की ख़ातिर अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ एकजुट होकर लड़ने से ही विजय मिलेगी.
तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, “ न्याय के इस रण में लोकतंत्र की ख़ातिर करे के बा – लड़े के बा – जीते के बा. हर अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ इस बार मिलकर लड़े के बा – जीते के बा.” उन्होंने आगे लिखा, “लक्ष्य बड़ा है, संघर्ष कठिन है. अंधेरों से रण में, गूंजेगा कण कण में … करे के बा – लड़े के बा – जीते के बा. अन्याय के विरुद्ध रण में, भाव यही जन-जन में. करे के बा – लड़े के बा – जीते के बा.”
This post has already been read 7521 times!