देश के अंदर सच-झूठ के बीच है लोकसभा चुनाव: सुबोधकांत सहाय

रांची । पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आम चुनाव देश के अंदर सच और झूठ के बीच है। उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में है और लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को परास्त करना जरूरी है।
सहाय रविवार को रांची जिला आदिवासी कांग्रेस की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि जनता से किया गया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष बेलस तिर्की ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी विरोधी है। भाजपा आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करना चाहती है। बैठक में चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही सभी प्रखण्ड अध्यक्षों को अपने-अपने प्रखण्ड में सघन जनसम्पर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर आदिवासी किरण सांगा, फेकन पहान, शनिचरवा मुण्डा, बरतु मुण्डा, सुरेन्द्र उरांव, रंजीत खलखो आदि उपस्थित थे।

This post has already been read 11051 times!

Sharing this

Related posts