दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक गान ‘रोर मचा’ का किया शुभारंभ

नई दिल्ली ।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रविवार को अपने आधिकारिक गान ‘रोर मचा’ का शुभारंभ किया। 2 मिनट 14 सेकेंड के इस गीत की रचना बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार और गायक अमित त्रिवेदी ने की है और इसे गाया भी है।
इस गीत में राजधानी के अधिकांश प्रतिष्ठित स्थान हैं। गीत में दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसकों और खिलाड़ियों को गीत का आनंद लेते हुए दिखाया गया है। कुल मिलाकर यह गीत अपने अंदर पूरी दिल्ली को समेटे हुए है।
गीत के शुभारम्भ के अवसर पर अमित त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस साल रोर मचा गाने पर काम करना सम्मान की बात है। इस गीत को बनाने में काफी मजा भी आया। दिल्ली एक ऊर्जावान शहर है और इस गीत पर हर दिल्ली वाला थिरकने पर मजबूर होगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की टीम आज अपने पहले मैच में मुम्बई इंडियंस का सामना करेगी।

This post has already been read 7437 times!

Sharing this

Related posts