झारखण्ड और देश में बनेगी कांग्रेस की सरकार: तिर्की

रांची। कांग्रेस नेता नियेल तिर्की ने कहा कि कांग्रेस ने अपने खून से देश को सींचा है। जबकि भाजपा देश को बांटने में लगी है। तिर्की शनिवार को मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस के परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित कर रहे थे। झारखण्ड में गरीब और किसानों की योजनाओं के लिए सरकार के खजाने में राशि नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे झारखंड और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस नेता जेपी गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश मे युद्ध थोपने में लगी है। लेकिन राहुल गांधी भाजपा को जवाब देने में लगे है। हमलोग भाजपा के झूठ और लूट की राजनीति के पुलिंदा को खोल कर रख देंगे।
रैली में झाविमो के बाबूलाल मरांडी, झामुमो के स्टीफन मरांडी,राजद नेता रामचंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, कोंग्रेस नेता आलोक दुबे, राजेश ठाकुर, राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, कांग्रेस नेता अजय दुबे, ओपी लाल, पूर्व मेयर रमा खलखो, मन्नान मल्लिक सहित पार्टी के दर्जनों नेता उपस्थित थे।

This post has already been read 8359 times!

Sharing this

Related posts