मुंबई । कल शुक्रवार को रिलीज हुई अनिल कपूर और सोनम कपूर की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की बाक्स आफिस पर पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन बाक्स आफिस पर 3.30 करोड़ की कमाई की, जिसे फिल्मी कारोबार के जानकार असफलता का प्रमाण मान रहे हैं। रिलीज वाले दिन सुबह के शोज में दर्शकों के रेस्पांस को देखते हुए फिल्म की शुरुआत निराशाजनक कही जा रही थी, लेकिन जानकारों को उम्मीद थी कि शाम और रात के शोज में कारोबार बेहतर हो सकता है। रिलीज से पहले तक कारोबार के जानकार पहले दिन के लिए 6 से 8 करोड़ के बीच कमाई का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन कमाई का आंकड़ा 3.30 करोड़ तक ही सीमित रहा। इस फिल्म को पूरे भारत के सिनेमाघरों में 1500 प्रिंटस पर रिलीज किया गया था और फिल्म का कुल बजट 75 करोड़ आंका गया था। कारोबार के जानकार पहले दिन की निराशा के बाद इस फिल्म के लिए वीकंड को अहम मान रहे हैं। कहा जा रहा है कि शनिवार को फिल्म का कारोबार बेहतर होना चाहिए और कमाई 5 करोड़ के आसपास तक होनी चाहिए। रविवार को भी इतनी ही कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है। इस वीकंड में अगर फिल्म इतना कारोबार नहीं कर पाई, तो पिछले साल फन्ने खां के बाद अनिल कपूर के खाते में एक और फिल्म की असफलता जुड़ जाएगी। साथ ही इस वक्त बालीवुड के चमकते सितारों में शामिल राजकुमार राव के लिए ये फिल्म निराश करने वाली होगी। समलैंगिक रिश्तों पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन शैली चोपड़ा ने किया है और अनिल कपूर ने पहली बार अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ काम किया है।
This post has already been read 8684 times!