रांची। झारखंड के 10 जिलों में गर्जन, ओलावृष्टि, वज्रपात और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा उत्तर-पश्चिमी जिले शामिल हैं। इनमें पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिला शामिल है। इन जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है।इसके अलावा 14 अप्रैल को राज्य के…
Read MoreDay: April 13, 2025
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बलिदानी सुनील धान को दी श्रद्धांजलि
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रविवार को झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में बलिदानी सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बलिदानी के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उनका ढाढ़स बंधाया। गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और उनकी शहादत को नमन किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका यह बलिदान…
Read Moreआदिवासी भुईहरी जमीन की प्रकृति बदलकर बेचने का मामला गंभीर : बाबूलाल
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि रांची में आदिवासी भुईहरी जमीन की प्रकृति बदलकर उसे बेचे जाने का मामला अत्यंत गंभीर है।मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि कांके के चामा गांव में मैंने स्वयं ग्रामीणों से मिलकर जमीन की हेराफेरी की जानकारी ली थी और इसे प्रशासन के संज्ञान में लाया था।कांके अंचल की कई जमीनों पर इंडी गठबंधन के नेताओं और जमीन माफियाओं की नजर है। सत्ता के संरक्षण में रैयती, पहनाई, भुईहरी और गैर मजरुआ…
Read Moreमुख्य चुनाव आयुक्त ने दशम जलप्रपात की बीएलओ को बताया प्रेरणा स्रोत
रांची। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि दशम जलप्रपात जैसे दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत बीएलओ दीदियां देशभर के बीएलओ के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा, “जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे बीएलओ दीदी।”मुख्य चुनाव आयुक्त रविवार को दशम जलप्रपात परिसर में आयोजित दुर्गम क्षेत्र के बीएलओ से संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन बीएलओ ने कठिनाइयों का सामना करते हुए हर घर तक पहुंच बनाई और मतदान प्रतिशत को भी बेहतर किया है।ज्ञानेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन…
Read Moreरांची में ई-स्कूल सॉफ्टवेयर पर कार्यशाला, 40 स्कूलों के प्राचार्य हुए शामिल
रांची, 13 अप्रैल: डिजिटल शिक्षा के बढ़ते दौर में स्कूल प्रबंधन को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से आज रांची के होटल केन में ई-स्कूल सॉफ्टवेयर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में रांची और आसपास के करीब 40 स्कूलों के प्राचार्य और प्रबंधक शामिल हुए।इस कार्यशाला में ई-स्कूल नामक स्कूल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर की विशेषताओं और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ई-स्कूल के मार्केटिंग हेड संजय कुमार ने बताया कि, “हम यह सॉफ्टवेयर बहुत ही नॉमिनल चार्ज में उपलब्ध करा रहे हैं। इससे…
Read Moreवफ्फ कानून के विरोध में अल्पसंख्यक अधिकार मंच झारखंड की ओर से 11 मई 25 को रांची में कन्वेंशन का निर्णय।
रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य कार्यालय के सभागार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, एवम मजलिसे उलेमा झारखंड के संयुक्त बैठक मौलाना उजैर कासमी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में वफ्फ बोर्ड के सदस्य अबरार अहमद, कलाम रशीदी बुद्धिस्ट सोसाइटी, भाकपा माले, टीएमसी, सहित कई संगठनों के पदाधिकारी , वफ्फ संशोधित कानून के विरोध में एकजुट हुए।वक्ताओं ने कहा कि वफ्फ संशोधन कानून कर केंद्र की सरकार ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला किया है। वफ्फ बोर्ड की जमीन को अपने कॉर्पोरेट दोस्तों को देने के लिए सरकार योजना बना रही…
Read Moreझारखंड सरकार गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को जल्द दे मान्यता: जेपस्वा अध्यक्ष अरविंद कुमार
रांची। झारखंड प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन (जेपस्वा) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को एच.एम. पब्लिक स्कूल, चुटिया में आयोजित की गई। बैठक में गैर मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जेपस्वा के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने झारखंड सरकार से मांग की कि बिना मान्यता के संचालित हो रहे निजी स्कूलों को जल्द से जल्द मान्यता दी जाए।अरविंद कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार ने निजी स्कूलों की समस्याओं पर ध्यान दिया है, इसके लिए धन्यवाद। उन्होंने सुझाव…
Read More