हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से गुमशुदा दोनों बच्चों को ढूंढने की कार्रवाई के संबंध में अपडेट रिपोर्ट मांगी

रांची। साहिबगंज में चाइल्ड ट्रैफिकिंग से जुड़े एक मामले में आरोपित कुलदेव साह की दो क्रिमिनल अपील मामले की सुनवाई सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में हुई।सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि गुमशुदा दोनो बच्चों के आधार कार्ड का बायोमेट्रिक्स यानी फिंगरप्रिंट्स, आंखों के रेटिना आदि के बारे में सरकार के आवेदन पर यूआईडीएआई (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट को सीलबंद रूप में अनुसंधानकर्ता को सौपा जाएगा।वहीं, राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि…

Read More

मंईयां और अबुआ आवास याेजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था हुई गति‍शिल : राज्यपाल

रांची। छठे विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यपाल संतोष गंगवार का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने राज्य सरकार के अब तक किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विकसित झारखंड की यात्रा को शुरू कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार की इस यात्रा में मंईयां सम्मान योजना और अबुआ आवास योजना से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था गतिशिल हुई है। राज्यपाल ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद पहल को बढ़ावा देने के लिए 163 करोड रुपए से रांची के कोर कैपिटल…

Read More

मुख्यमंत्री से विधानसभा में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को झारखंड विधान सभा में विभिन्न सरना समिति एवं आदिवासी संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आदिवासियों के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण से संबंधित कुछ मांगो से अवगत कराया। मौके पर मंत्री चमरा लिंडा, विधायक राजेश कच्छप सहित सरना प्रार्थना सभा रांची महानगर, केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी छात्र संघ, जय आदिवासी परिषद, आदिवासी जन परिषद एवं सिरम टोली सरना समिति के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

एबीवीपी करेगी शैक्षणिक सर्वेक्षण: याज्ञवल्क्य शुक्ला

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची महानगर की ओर से यशवंत स्मृति भवन में सोमवार को रांची विश्वविद्यालय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में होने वाले शैक्षणिक सर्वेक्षण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से अभाविप बिहार झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला एवं प्रांत संगठन मंत्री निलेश कटारे उपस्थित रहे।कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिसर में कार्य करने वाला सक्रिय छात्र संगठन है, रांची में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों…

Read More

एसबीयू को मिला प्रथम पुरस्कार

Ranchi: अरका जैन विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘फार्माटेक 1.0’ में सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शशांक कुमार गुप्ता और गगनदीप सिंह ने पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. मोंटूभाई पटेल ने एसबीयू के फार्मेसी विभाग के डीन इंचार्ज डॉ. शुभ्रजीत मंत्री को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विवि के फार्मेसी विभाग के शिक्षक पवन कुमार महतो और छात्र विशाल, अनिकेत, विजय और राहुल भी उपस्थित रहे।सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति माननीय श्री बिजय कुमार…

Read More

एस.एस. मेमोरियल कॉलेज के बी.सी.ए. विभाग के विद्यार्थियों ने किया ‘उलगुलान’ का अवलोकन

बिरसा मुंडा फन पार्क एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक आयोजन रांची: इतिहास केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसे अनुभव करने, समझने और आत्मसात करने की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य को साकार करने के लिए एस.एस. मेमोरियल कॉलेज, कांके रोड के बी.सी.ए. विभाग के सैकड़ों विद्यार्थियों के लिए बिरसा मुंडा फन पार्क एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में ‘उलगुलान’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, उनके सामाजिक उत्थान के प्रयासों एवं…

Read More

डोरंडा की पहली महिला थाना प्रभारी बनी लेडी सिंघम के रूप मे चर्चित दीपिका प्रसाद

Ranchi :रांची के डोरंडा थाना की थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद बनाई गयी हैं, राजधानी रांची के कई थाना प्रभारियो को विभिन्न थानो का नव प्रभार दिया गया हैं।जयदीप टोप्पो अब खलारी थाना का कमान संभालेंगे,रंजीत कुमार सिंहा को टाटीसिल्वे थाना प्रभारी बनाया गया,मनोज कुमार को थाना प्रभारी नामकुम बनाया गया जबकि रंजीत कुमार को सदर थाना प्रभारी बनाया गया, अभय कुमार को थाना प्रभारी पिठौरिया, मनीष कुमार को थाना प्रभारी इटकी वही अभिषेक कुमार को सुखदेव नगर थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई।जिसमे दीपिका प्रसाद जो पूर्व मे रांची की महिला…

Read More