ट्रैफिक नियम का उल्लघंन करने वालों से पांच दिनों में 1011 का कटा चालान

रांची। राजधानी में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पिछले पांच दिनों में कुल 1011 लोगों का नियम के उल्लंघन करने के मामले में चालान काटा गया है। इनमें 241, 246,135, 203 और 186 चालान शामिल है।ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया शुक्रवार को बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस ,अनाधिकृत रूप से अपने चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत रूप से सूचक पट्ट लगाकर घुमने वालों के…

Read More

एकाउंटेंट हत्याकांड के मुख्य आरोपित की जमानत याचिका खारिज

रांची। अपर न्यायायुक्त एमसी झा की अदालत ने शुक्रवार को जमीन कारोबारी कमल भूषण के एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित डब्लू कुजूर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोप है कि डब्लू कुजूर और राहुल कुजूर के इशारे पर एकाउंटेंट संजय कुमार की हत्या हुई थी।पांच जुलाई, 2023 को एकाउंटेंट संजय कुमार ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शूटरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। हत्याकांड को लेकर एसआईटी गठित की गई थी। मामले में डब्लू कुजूर, उसकी पत्नी सुशीला…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट ने खूंटी में ड्रग्स की खरीद-फरोख्त पर रोकथाम के लिए संयुक्त अभियान चलाने का दिया निर्देश

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में खूंटी जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की हो रही खेती को लेकर कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में कोर्ट ने मौखिक कहा कि खूंटी ट्राइबल जिला है। यह अफीम का बड़ा उत्पादक क्षेत्र बताया जा रहा है। यह स्थिति किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार करने योग्य नहीं है।कोर्ट ने मामले में राज्य के गृह सचिव, डीजीपी, डीजी सीआईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को प्रतिवादी बनाया है। इसके अलावा कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी एवं राज्य की इंटेलिजेंस एजेंसी…

Read More

झारखंड हाई कोर्ट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को एक और मामले में राहत

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी मामले में रामगढ़ थाने में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। मामले में कोर्ट ने बाबूलाल मरांडी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाते हुए शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है। साथ ही राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इससे पूर्व सिमडेगा मामले में भी उन्हें हाई कोर्ट से राहत मिली थी।आरोप है कि एक…

Read More

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से धोखाधड़ी मामले में अगली सुनवाई चार मई को

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के संचालकों की ओर से करोड़ों की धोखाधड़ी को लेकर दर्ज मामले में न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। मामले में महेंद्र सिंह धोनी की ओर से दस्तावेज पेश नहीं किया गया। इस पर कोर्ट ने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए सुनवाई की अगली तिथि चार मई निर्धारित की है।इससे पूर्व 20 मार्च को कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेकर अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के संचालक मिहिर…

Read More