मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि शोषितों, वंचितों एवं पीड़ितों को सामाजिक न्याय का अवसर प्रदान करने वाले, भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त और अंत्योदय को समर्पित रहा आपका पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणा है।

Read More

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अंबेडकर को किया नमन

रांची। बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर रविवार को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रांची के डोरंडा स्थित पुराना हाई कोर्ट के समीप डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम उपस्थित रहे और माल्यार्पण कर नमन किया।मौके पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा बाबा साहेब की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। इस पावन दिवस पर हमें ये संकल्प लेना है कि जो हमारा संविधान है वो पूरे दुनिया में अनूठा संविधान…

Read More

कांग्रेस भवन में मनाई गई अंबेडकर जयंती

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने रविवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने डॉ. अंबेडकर को सामाजिक नवजागरण का अग्रदूत बताते हुए उनके जीवनी पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला।नेताओं ने कहा कि बाबा साहब का जीवन सदियों से शोषित-दलित मानव के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए समर्पित था। वे समाज में व्याप्त रूढ़िवादी और विषमता को समूल समाप्त करने के लिए जीवन-पर्यन्त संघर्ष करते रहे। बाबा साहब एक सुलझे…

Read More

पुलिस की छापेमारी में होटल से शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

रांची। चान्हो थाना क्षेत्र के बीजूपाड़ा स्थित संतोष लाइन होटल में छापामारी कर 15 पेटी अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है। मामले में होटल संचालक संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है।डीएसपी मुख्यालय अमर कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार अवैध रूप से नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी की गई।

Read More

रांची में वाहन चेकिंग के दौरान 11.45 लाख बरामद

रांची। रांची के लालपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान प्लाजा चौक के समीप से रविवार को एक स्कूटी से 11 लाख 45 हजार रुपया बरामद किया है।पुलिस ने स्कूटी सवार व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पंडरा के व्यवसायी का पैसा है। मामले की जानकारी मिलते ही आईटी की टीम भी मामले की जांच करने पहुंची है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Read More

मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करें:के.रवि कुमार,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

सुनीता देवी कहती हैं,’इस बार के चुनाव में किसी प्रलोभन में न आकर अपने समझ से सही उम्मीदवार को चुनना है। पैसा , शराब या किसी अन्य प्रकार के लुभावन अथवा बहकावे में आकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करना बल्कि सोच समझकर अपने मत का इस्तेमाल करना है।’सुनीता देवी गुमला, सिसई के राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय लावागंई, चेगरी स्थित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अवेरनेस ग्रुप से जुड़ी हैं।आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार इस मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे।वे जानना चाहते थे कि सुनीता लोगों…

Read More

झारखंड में पहली बार, कान की समस्या अब घर बैठे होगी दूर

झारखंड की राजधानी राँची में आज बंगाली नव वर्ष के अवसर को ख़ास बनाते हुए शहर की प्रतिष्ठित पॉल ऑप्टिकल्स ने अपने ऑप्टिकल्स सेगमेंट में आज हियरिंग ऐड की सर्विस जोड़कर एक और उपलब्धि की शुरुआत की है। अपने दूसरे वर्षगाँठ पर पॉल ऑप्टिकल्स के संचालक संजय पॉल ने अपने तीस वर्षों के अनुभव को साझा किया और बताया कि शहर का यह एकमात्र प्रतिष्ठान है जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की आँखों की जाँच के साथ साथ कानों की वैज्ञानिक जाँच और सुनने की समस्या का भी समाधान किया जायेगा। श्री…

Read More

मोदी जी का लक्ष्य अंतोदय के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे:संजय सेठ

ओरमांझी के सरस्वती शिशु मंदिर में आज एक बैठक आयोजित की गई बैठक में सांसद सेठ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण से लेकर राष्ट्रीय नव निर्माण तक हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हुए हैं। मोदी जी का लक्ष्य है अंतोदय के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे इसी के तहत मोदी जी ने लगातार गरीबों को मुफ्त में अनाज उज्ज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन शौचालय प्रधानमंत्री आवास योजना जनधन खाता के माध्यम से बैंकों में खाता खोलना आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक…

Read More

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा की ओर से सत्र 2024-2025 के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अग्रसेन पथ अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन मे किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद श्री संजय सेठ, विशेष अतिथि पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, झारखंड प्रांत मंडलीय उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंघानिया ने द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया। सभी अतिथियों को दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह के रूप मे पौधा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के 10 पूर्व अध्यक्ष सुभाष…

Read More

डीएवी स्कूल मे मनाई गई बाबा साहब की जयंती

गरीबों, पिछड़ों के लिए बाबा साहेब ने सदैव संघर्ष किया: पूनम दूबे ओरमांझी: डीएवी स्कूल मुन्ना पतरा ओरमांझी में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्या पूनम दूबे ने संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब सभी वर्ग के प्रिय थे।उन्होंने सर्वजन के उत्थान के लिए कार्य किया। शोषितों, पीड़ितों वंचितों एवं दलितों के अधिकारों…

Read More