राज्यसभा चुनाव : एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

रांची (झारखंड)। राज्यसभा की रिक्त दो सीटों पर एनडीए गठबंधन की तरफ से भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने साेमवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया गया। नामांकन के दौरान सभी भाजपा विधायक उनके प्रस्तावक बने।इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह और भाजपा विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे। प्रदीप वर्मा के नामांकन दाखिल करने को लेकर भाजपा के सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे…

Read More

राष्ट्रीय पटल पर राज्य के स्कूली बच्चों ने खेल प्रतिभाओं से बनाई अमिट पहचान

रांची। खेल प्रतिभाओं के मामले में झारखंड राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर अलग पहचान रखता है। झारखंड में खेल को लेकर अलग ही उत्साह और जुनून देखने को मिलता है। राज्य के स्कूली बच्चों में भी लगातार खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कई कार्यक्रम व आयोजन किये जा रहे हैं।इन प्रतिभाओं को मंच देने के लिए झारखंड राज्य में संचालित 35,443 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं गैर सरकारी विद्यालयों में ‘खेलो झारखंड’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन…

Read More

महिला का शव बरामद, जांच में पुलिस जुटी

रांची। रांची के मांडर थाना पुलिस ने सोमवार को एक शव बरामद किया है। शव की पहचान टांगरबसली पंचायत के परयागो गांव निवासी और पूर्व राशन डीलर अध्यक्ष दुलारी उरांव के रूप में हुई है। महिला का शव सोमवार को स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद उसका शव बरामद किया गया। पति लखन…

Read More

रांची में घरों की रेकी कर चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार

रांची। राजधानी की सदर थाना पुलिस ने घरों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम गंभीर कुमार बताया गया है। वह बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपित के पास से रेकी में उपयोग किये गये हीरो ग्लैमर बाइक और चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया है।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मरुहूम टोली स्थित…

Read More

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है।जारी अधिसूचना के अनुसार गुमला जिले के बिशनपुर की अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए गढ़वा जिले के चिनिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है। गढ़वा के चिनिया के अंचल अधिकारी शेखर वर्मा को गुमला के बिशुनपुर का अंचल अधिकारी, रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी किरण बोदरा को हजारीबाग का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, हजारीबाग के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी…

Read More

पुलिस ने लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

रांची। बरियातु थाना क्षेत्र के एक तीन साल की बच्ची के स्कूल से अचानक लापता होने की सूचना सोमवार को पुलिस को मिली। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया ।थाना प्रभारी ने बताया कि संत गेब्रियन मोनिका स्कूल में पढ़ने वाली राजनंदिनी कुमारी स्कूल आने के क्रम में भटक गई थी। परिजनों ने बच्ची के लातपा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की । जांच के क्रम में पता…

Read More

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ी

रांची। राज्य में संचालित 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए अब आवेदन फॉर्म 15 मार्च तक प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म प्राप्त करने की अवधि को बढ़ा दिया गया है। राज्य शिक्षा परियोजना ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।प्रवेश पत्र 18 से 21 मार्च तक प्राप्त किए जा सकेंगे। उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को होगी। प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन 30 मार्च को होगा। एक से सात अप्रैल तक विद्यार्थियों…

Read More

रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी किया गया इंडिया नेशनल अवार्ड के स्मृति चिन्ह से सम्मानित

रांची : रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी को उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवम धार्मिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए इंडिया नेशनल अवॉर्ड के स्मृति चिन्ह से पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के शाहिद खान और समीर हेज़ाजी ने सम्मानित किया. इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, उप सचिव जुल्फिकार अली भुट्टो के साथ कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे.ज्ञात हो कि रांची के रेडिसन ब्लू में 3 मार्च को पुलिस पब्लिक रिपोर्टर द्वारा इण्डिया नेशनल अवॉर्ड आयोजित हुआ जिसमे देश के अलग…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक-11 मार्च 2023 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित बैठक कर लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित Enforcement Agencies के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर कई जरुरी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।बैठक में, उप- निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन राज्य नोडल अधिकारी, राज्य पुलिस विभाग (एसपीडी), आयकर विभाग (आईटीडी) राज्य उत्पाद शुल्क विभाग (एसईडी), केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी), राज्य वस्तु एवं सेवा कर/वाणिज्यिक कर (एसजीएसटी/सीटी), राजस्व…

Read More