हेमन्त सोरेन के संघर्ष को अनुभव कर गौरवान्वित हूं: कल्पना सोरेन

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सोशल मीडिया अकाउंट अब उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन हैंडल कर रही हैं। उन्होंने पति के ट्विटर अकाउंट एक्स पर शनिवार को एक पोस्ट किया है। कल्पना ने लिखा है कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे हेमन्त सोरेन के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित हूं और दुःखी भी। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वे जेल में हैं। कल्पना ने लिखा है कि बाबा साहेब के शब्द…

Read More

रांची में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास

रांची। राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। दुकानदार जब शनिवार सुबह दुकान खोलने गया तब ताला टूटा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस चोरी से कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है लेकिन इसको लेकर दुकानदारों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं। पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाती है। रात में पुलिस की गाड़ी पेट्रोलिंग में होती है। इसके बावजूद चोर इस तरह की…

Read More

एसोसिएशन ने बसों के हायर और डिटेंशन चार्ज में बढ़ोतरी की मांग की

रांची। झारखंड प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन ने चुनाव और सरकारी कार्यों में अधिग्रहित किए जाने वाले विभिन्न श्रेणी के बसों के लिए हायर और डिटेंशन चार्ज की दर में बढ़ोतरी करने की मांग सरकार से की है। इस संबंध में परिवहन सचिव झारखंड को पत्र लिखा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने शनिवार को कहा कि इस बारे में पूर्व में जो अधिसूचित दर है, उसके बाद से बस से संबंधित सभी सामग्रियों में वृद्धि हुई है। इसलिए वर्तमान समय में परिवहन विभाग झारखंड सरकार के जरिये चुनाव…

Read More

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस की बैठक

रांची। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए शनिवार को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने बैठक की। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कमेटी से नियुक्त जिला प्रभारी शामिल हुए। बैठक जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन को धारदार बनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए जनहित के…

Read More

खेतान इंडिया लिमिटेड का डिस्ट्रीब्यूटर और डीलर मीट संपन्न

रांची : खेतान इंडिया लिमिटेड का डिस्ट्रीब्यूटर और डीलर मीट रांची के दलादिली होटल एलएमटी में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर शशि प्रकाश, जोनल हेड शमीम अहमद, स्टेट हेड सुब्रत दत्ता व सारिक मुजम्मिल मौजूद थे। कार्यक्रम में डिसटीब्यूटरों को संबोधित करते हुए शमीम अहमद ने कहा कि खेतान एक ऐसी कंपनी है जो लोगों के बीच में अच्छे प्रोडक्ट देना जानती है। खेतान के प्रोडक्ट फैन, गीजर, कुलर और केबल वायर दूसरी कंपनियों से कई गुना बेहतर है। उन्होंने कहा कि…

Read More

रांची जिला रौनियार वैश्य सभा ने गोल्ड मेडलिस्ट रिचा गुप्ता को किया सम्मानित

रांची: रांची जिला रौनियार वैश्य सभा ने राज्यपाल के हाथों रिचा गुप्ता पिता मनीष कुमार गुप्ता को गोल्ड मेडलिस्ट अवार्ड मिलने के बाद समाज के लोग बधाई देने के लिए उनके आवास पहुंचे। ज्ञात हो कि रिचा गुप्ता डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रबंधन में स्नाकोत्तर परीक्षा में विशिष्ट प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। पिछले दिनों विश्व विद्यालय के द्वारा मोराबादी स्थित दीक्षांत समारोह आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिचा गुप्ता एवं छात्र-छात्राओं को गोल्ड…

Read More