भीलवाड़ा किंग्स के लिये नाकाम रही सिमंस की 99 रनों की तूफानी पारी!! गुजरात जाएंट्स  को   मिली रोमांचक तीन रनों से जीत

रांची, लेंडल सिमंस की 99 सहासिक पारी के बावजूद भी गुजरात जाएंट्स   ने जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के चौथे मैच में भीलवाड़ा किंग्स पर तीन रनों की रोमांचक जीत दर्ज की। पहली पारी में क्रिस गेल के ताबड़तोड़ अर्धशतक की जवाबी कार्यवाही में उन्हीं के पूर्व कैरिबियाई टीममेट लेंडल सिमंस ने भी तूफानी पारी खेली जोकि अंत में नाकाम साबित हुई। लीग में गुजरात जाएंट्स   की यह दूसरी जीत है।  इससे पूर्व भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया । 33 के स्कोर…

Read More

नक्सलियों की 22 दिसंबर को भारत बंद की घोषणा

रांची। अपने खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के विरोध में नक्सलियों ने भारत बंद का ऐलान किया है। भाकपा माओवादियों के केंद्रीय कमेटी प्रवक्ता अभय ने पत्र जारी कर भारत बंद की घोषणा की है। जिसके मुताबिक नक्सली संगठन की तरफ से 16 से 21 दिसंबर तक देशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जाएगा और 22 दिसंबर को भारत बंद किया जाएगा।भाकपा माओवादियों द्वारा जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि नक्सल मुक्त झारखंड के नाम पर केंद्रीय बलों के साथ मिलकर झारखंड पुलिस आदिवासी बहुल इलाकों में अत्याचार कर रही…

Read More

ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे साहिबगंज एसपी, पुलिस मुख्यालय से मांगा सुझाव

रांची। साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम बुधवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय नहीं जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि नौशाद आलम की ओर से ईडी को पत्र भेज कर दूसरी तारीख मांगी गई है। यह लिखा गया है कि उन्होंने पुलिस मुख्यालय से मामले को लेकर सुझाव मांगा है। ऐसे में उन्हें कुछ दिनों का समय दिया जाए और पूछताछ के लिए दूसरी तिथि निर्धारित की जाए।इससे पूर्व एसपी नौशाद आलम को ईडी ने 10 नवम्बर को समन भेजकर 22 नवम्बर को रांची के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के…

Read More

पिछले चार सालों में लिए गए कई अहम निर्णय : विधानसभा अध्यक्ष

रांची। झारखंड विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस के मौके पर बुधवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने कहा कि पिछले चार वर्षों में झारखंड विधानसभा में तीन ऐतिहासिक विधायी कार्य हुए हैं, जिसके लिए पांचवीं झारखंड विधानसभा को झारखंड के राजनैतिक इतिहास में लंबे समय तक याद किया जायेगा। झारखंड वासियों की अस्मिता के प्रश्न को ध्यान में रखते हुए सदन के विशेष सत्र में सरना धर्म कोड को पास किया जाना एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसपर इस सदन ने पक्ष-विपक्ष के अंतर को भूलकर…

Read More

विधानसभा राज्य का सर्वोच्च पंचायत, इसे हर हाल में बचाना होगा : मुख्यमंत्री

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विधानसभा राज्य का सर्वोच्च पंचायत है। ये महापंचायत मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे से भी ऊपर है। यहां पर न सिर्फ राज्य के आम लोग, बल्कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन और जीव जंतुओं के लिए भी नीतियां बनती हैं। हजारों-लाखों लोग काफी उम्मीद के साथ अपना एक प्रतिनिधि यहां भेजते हैं, जो प्रतिनिधि विधानसभा में पहुंचते हैं, वे उन लोगों की आवाज बनते हैं, जिनके साथ में कभी रहे नहीं और जिससे कभी मिले नहीं। हमें हर हाल में इस महापंचायत को टूटने,…

Read More

राज्यपाल ने उत्कृष्ट विधायक, कर्मियों सहित अन्य को किया सम्मानित

दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना होगा : राज्यपाल रांची। झारखंड विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस समारोह में बुधवार को इस साल के सर्वश्रेष्ठ विधायक रामचंद्र सिंह को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों संयुक्त सचिव मिथलेश कुमार मिश्र, अवर सचिव विष्णु पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी निलेश कुमार सिंह व नियाज अहमद, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव और अनुसेवक माइकल लकड़ा को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित…

Read More

जेबीकेएसएस ने कांके थाना का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन

रांची। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) ने बुधवार को कांके थाना का घेराव किया और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। जेबीकेएसएस केन्द्रीय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मंगलवार को देर रात कांके थाना परिसर में ड्यूटी में तैनात पुलिस प्रशासन के अभद्र व्यवहार के खिलाफ बुधवार को जेबीकेएसएस रांची टीम ने कांके थाना का घेराव किया।घेराव कर रहे जेबीकेएसएस के आक्रोशित लोगों ने कहा कि स्थानीय जन समस्या को लेकर जेबीकेएसएस रांची टीम केंद्रीय सक्रिय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो के साथ स्थानीय लोगों के आग्रह पर मंगलवार…

Read More

छह जेलर के तबादले, प्रमोद कुमार बने रांची जेल के जेलर

रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर नसीम खान को हटा दिया गया है। नसीम खान को पलामू जिले के मेदिनीनगर के केंद्रीय कारागार का जेलर बनाया गया है जबकि अजय कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर से गढ़वा के मंडल कारागार का जेलर, रमाशंकर प्रसाद को उपकारा खूंटी से केंद्रीय कारागार दुमका का जेलर, सुबोध कुमार पांडेय को केंद्रीय कारागार दुमका से केंद्रीय कारागार गिरिडीह का जेलर बनाया गया है।इसी प्रकार धर्मशीला देवी को केंद्रीय कारागार मेदिनीनगर पलामू से केंद्रीय कारागार घाघीडीह जमशेदपुर का जेलर और प्रमोद कुमार…

Read More