Ranchi: दिनांक 1 अक्टूबर सुबह 10:00 बजे से स्थान प्लाजा चौक से लेकर लोहरा कोचा तक स्वच्छता अभियान चलाया गया झारखंड मुक्ति मोर्चा की माननीय राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी जी के नेतृत्व में।आज पूरे भारतवर्ष में चल रहे एक समय पर स्वच्छता अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी जी के साथ सैकड़ो की संख्या में महिला,पुरुष और रांची नगर निगम की टीम ने झाड़ू लगाकर नालियों की सफाई कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी जी ने कहा कि दो दिनों से हो रही…
Read MoreDay: October 1, 2023
उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत किया श्रमदान
समाहरणालय परिसर में स्वच्छता के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया श्रमदान। Ranchi : स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दिनांक 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे एक साथ 01 घंटे स्वच्छता के लिए उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रम दान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाहरणालय परिसर को 5 जोन में बांटा गया था। विभागीय पदाधिकारियों द्वारा संबंधित जोन में…
Read Moreजल्द 9 लाख स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल खरीदने हेतु डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जाएगी।
आगामी 15 अक्टूबर तक सभी जिलों से विद्यालयवार पात्र छात्र-छात्राओं की सूची मांगी गई। रांची: राज्य के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र – छात्राओं को जल्द राज्य सरकार की ओर से साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इन लाभुक छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण योजना से आच्छादित करने हेतु मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में वर्ष 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 के लिए आवंटित राशि जो वर्तमान में पी०एल० खाता में संधारित है जिसमें लगभग 9 लाख लाभार्थियों को डी०बी०टी० के माध्यम…
Read Moreराज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशू संपन्न :19 स्वर्ण पदक के साथ राँची ओवरऑल चैंपियन ।
Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशू प्रतियोगिता 2023 आज यहाँ सम्पन्न हो गयी। रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, में अयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के वूशु के अंडर 17/19 बालक बालिका के विभिन्न 35 भार वर्गो में खिलाड़ियों ने भाग लिया।आज इसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ विजय कुमार सिंह, (रजिस्ट्रार सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची),थे जिन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के सफलता की कामना…
Read Moreपर्यावरण मित्र समूह ने विशेष स्वच्छ्ता एवं पौधारोपण अभियान चलाया
Ranchi: पर्यावरण मित्र समूह रांची, झारखंड के स्वयंसेवकों ने विशेष स्वच्छ्ता एवं पौधारोपण अभियान चलाया। प्रतिकूल मौसम में भी दिनभर अलग अलग जगहों पे सफाई और पौधारोपण किया गया। प्रातः 8 बजे सरना पूजा स्थल, चुन्ना भट्ठा, कोकर में 11 पारिजात, अमलतास और अशोक का पौधा लगाया गया। प्रातः 11 बजे इंडियन ओवरसीज बैंक, दुमरदग्गा शाखा, बूटी मोड़ के सामने 5 छायादार और फूलदार पौधे लगाए, 1 बजे गाड़ीगांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर आम और महुआ के 5 पौधे लगाए, उसके बाद कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया में 2 आम के…
Read Moreवोट के लिए देश को जाति-धर्म में बांट दिया: राकेश टिकैत
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी शहीद मेजर मयंक विश्नोई के घर पहुंचे यहां से लौटते वक्त गोल्डन सर्किल स्थित कुटिया पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह वोट की खातिर देश को बांटने का काम करती है उसी तरह किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए उसे भी जाति में बांटने का काम कर रही है, लेकिन किसान भाजपा के इस खेल को जान चुका है। अब वह वही करेगा जो संयुक्त किसान मोर्चा का फैसला होगा।टिकैत…
Read Moreकोडरमा और गिरिडीह में लिथियम का भंडार
रांची: झारखंड के कोडरमा और गिरिडीह की धरती से निकलने वाले अभ्रक की चमक कभी पूरी दुनिया तक पहुंचती थी। अब इंटरनेशनल मार्केट में न तो अभ्रक की डिमांड रही और न ही उसकी खदानें बचीं। हालांकि इसी धरती के भीतर खोजे गए बेशकीमती खनिज लिथियम के बड़े भंडार ने देश में बैटरी आधारित इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए अपार संभावनाएं जगाई हैं।नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (एनएमईटी) ने भू-तात्विक सर्वेक्षण में पाया है कि कोडरमा और गिरिडीह में लिथियम के अलावा कई दुर्लभ खनिजों का बड़ा भंडार है। पूरी दुनिया…
Read Moreमोहम्मद मुइज बने मालदीव के राष्ट्रपति
मालदीव। विपक्ष के उम्मीदवार मोहम्मद मुइज ने 53 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करते हुए शनिवार को राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। इस चुनाव को एक जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा था कि देश में भारत या फिर चीन में से किस क्षेत्रीय शक्ति का अधिक प्रभाव रहेगा। ‘मिहारू न्यूज’ की खबर के अनुसार, निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को 46 फीसदी वोट हासिल हुए और मुइज को उनसे 18,000 से अधिक मत मिले। आधिकारिक नतीजों की घोषणा रविवार को…
Read Moreएशियाई खेल: राजेश्वरी ने निशानेबाजी में जीता रजत, पिता ने दिलाया था भारत को स्वर्ण
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2023 में रविवार का दिन भारत के लिए अच्छा रहा. आखिरी खबर मिलने तक टीम इंडिया ने एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीत लिए थे. शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर. भारत की राजेश्वरी कुमार, मनीषा खेर और प्रीति रजक ने महिला टीम इवेंट ट्रैप में रजत पदक जीता। दिलचस्प बात यह है कि राजेश्वरी की तरह उनके पिता रणधीर सिंह भी निशानेबाज रहे हैं और एक बार भारत के लिए स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। दरअसल, रणधीर सिंह एशिया ओलंपिक काउंसिल…
Read Moreतुर्की की संसद के बाहर आत्मघाती हमला, अंकारा में अफरा-तफरी
अंकारा: तुर्की की राजधानी अंकारा में संसद के पास एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया, जिसके बाद इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा. रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की सरकार ने पुष्टि की है कि संसद में सत्र शुरू होने से कुछ घंटे पहले संसद के पास आत्मघाती हमला किया गया है. विस्फोट की प्रकृति और सामग्री के संबंध में परस्पर विरोधी रिपोर्टें हैं, सुरक्षा बलों के अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस बीच, तुर्की के विदेश मंत्रालय…
Read More