अब आबादी का रजिस्टर

अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) शुरू होने से पहले ही विवादास्पद हो गया है। यह देश में रहने वाले निवासियों का राष्ट्रीय डाटा तैयार करने की रूटीन कवायद है। इसमें विदेशी भी शामिल किए जाएंगे, जो 6 माह से अधिक समय से एक स्थान पर रहते होंगे या आगामी 6 माह बसने की योजना बना रहे होंगे। आबादी के स्तर पर बदलाव स्वाभाविक हैं, क्योंकि कोई दिवंगत होता है, तो कोई जन्म लेता है, कोई कामकाज के सिलसिले में अपना पुश्तैनी घर, गांव या कस्बा भी छोड़ता है। बदलाव के…

Read More

हेमंत सोरेन की जाति पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने के मामले में बुरे फंसे रघुवर दास, प्राथमिकी दर्ज

avnpost.com

जामताड़ा : जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना में बुधवार को राज्य के कार्यकारी रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक हेमंत सोरेन के लिखित आवेदन पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 110/2019 भादवि की धारा 504/506 एवं यू/एस 3(एस) (एस) एसी/एसटी उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान पदाधिकारी एसडीपीओ अरविंद कुमार उपाध्याय को बनाया गया है. ज्ञात हो कि 18 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के पांचवें चरण के…

Read More

इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

रांची। साहेबगंज में पदस्थापित इंस्पेक्टर अनिल कुमार कर्ण की हार्ट अटैक से गुरुवार को मौत हो गई। कर्ण मूल रूप से हजारीबाग जिले के पदमा के रहने वाले थे। वह साहेबगंज के नगर थाना में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी साहेबगंज में मौत हो गई। इंस्पेक्टर अनिल राजधानी रांची में लंबे समय से पदस्थापित थे। चुटिया थाना प्रभारी, ट्रैफिक चुटिया थाना प्रभारी और डोरंडा थाना प्रभारी के रूप में वह योगदान दे चुके थे। उनकी गिनती तेजतर्रार इंस्पेक्टर के…

Read More

विधायक ढुलु महतो से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

धनबाद। विधायक ढुलु महतो से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुजफ्फरपुर के सोनबरसा से हिरासत में लिया है। इरशाद और पंकज केशरी नामक दोनों आरोपियों ने मोबाइल से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से रंगदारी मांगी थी। जानकार सूत्रों के अनुसार जिस मोबाइल फोन के जरिए विधायक से रंगदारी मांगी गयी थी, पुलिस ने वह मोबाइल फोन पंकज के पास से बरामद कर लिया है। ढुल्लू महतो के इस मामले को लेकर बरोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज…

Read More

बारिश से गिरा तापमान , लोगों ने अलाव का लिया सहारा

रामगढ़। रामगढ़ में पिछले 8 घंटे से हो रही बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 6 बजे भी तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अचानक हुई बारिश की वजह से ठंड काफी बढ़ गई है। इसकी वजह से लोग अपने घरों में ही दुबके हुए हैं। हर चौक चौराहे पर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते देखे गए। शहर के न्यू बस स्टैंड, ट्रैकर स्टैंड, गोल पार्क, झंडा चौक, नई सराय चौक, पटेल चौक, टायर मोड, ब्रिगेडियर…

Read More

रामगढ़ में भी दिखा सूर्यग्रहण का नजारा

रामगढ़। वर्ष 2019 के आखरी सूर्य ग्रहण का नजारा रामगढ़ में भी दिखा। सुबह 8:19 से शुरू हुआ यह सूर्यग्रहण 11:07 तक चला। रामगढ़ में यह नजारा लगभग 11 बजे दिखा। सुबह से आसमान में छाए हुए बादल लोगों को यह नजारा देखने से रोक रहे थे। देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण दिखा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं था। इस बार चंद्रमा की छाया सूर्य का पूरा भाग नहीं ढक पाई थी। इस ग्रहण में सूर्य का बाहरी हिस्सा प्रकाशित दिख रहा था। यह ग्रहण धनु राशि और…

Read More

मां छिन्नमस्तिका के दरबार में अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

– साल के आखिरी सूर्य ग्रहण पर भैरवी नदी में लोगों ने लगाई डुबकी रामगढ़। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका के दरबार में अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रजरप्पा में सुबह 4:00 बजे से ही आरती के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए कतार लगा दिया। गुरुवार को अमावस्या के मौके पर दर्शन करना काफी शुभ माना जाता है। मां छिन्नमस्तिका के दरबार के पंडा शुभाशीष पंडा ने कहा कि आज सूर्य ग्रहण भी है और अमावस्या भी है। इसलिए यहां भैरवी नदी में स्नान करने वालों की भीड़ लगी…

Read More

कालामाटी गांव में युवती को जिंदा जलाया

खूंटी। खूंटी थानांतर्गत कालामाटी तिरिल टोली गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवती को जिंदा जला दिया। घटना बुधवार देर रात की बतायी जाती है। गुरुवार को सुबह एक सूखी नहर में युवती (20 वर्ष) का जला शव देखकर इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सुबह खूंटी के एसडीपीओ आशीष कुमार महली, थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखने में युवती गैर जनजातीय समुदाय की लगती है। आशंका जतायी जा रही है कि बलात्कार के बाद अपराधियों…

Read More

पीपल के पेड़ पर गिरा हाईटेंशन तार, धू-धू कर जला पेड़

रामगढ़। रामगढ़ जिले में बिजली विभाग के भुरकुंडा सब स्टेशन के पास बुधवार की देर रात एक हाईटेंशन तार पीपल के पेड़ पर गिरा। इस हादसे में पीपल का पेड़ धू-धू कर जल उठा। हालांकि पेड़ के आसपास रहने वाले लोग बाल-बाल बचे। तार पेड़ में ही उलझ कर रह गया और किसी के घर पर नहीं गिरा। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। भुरकुंडा में झारखंड विद्युत वितरण निगम के कर्मचारियों द्वारा हाईटेंशन तारों की मेंटेनेंस नहीं की जा रही है। अक्सर यहां हाईटेंशन तार टूट कर…

Read More