धुले की कैमिकल फैक्टरी में धमाका, 8 लोगों की मौत

मुंबई । धुले जिले के शिरपुर शहर में स्थित बाघाड़ी केमिकल कम्पनी के बॉयलर में शनिवार सुबह नौ बजे धमाका हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं। वहीं कम्पनी परिसर से 100 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। वहीं राष्ट्रीय आपदा राहत टीम (एनडीआरएफ) राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। जानकारी के अनुसार जिले के शिरपुर शहर से छह किलोमीटर दूर…

Read More

अल्लाह के दूत की नगरी ‘मदीना’

इस्लाम धर्म के तीर्थों में पवित्रतम दूसरा स्थान मदीना है। यह पैगंबर के नगर के रूप में पूरी दुनिया में प्रसिध्द है। यह पश्चिमी सऊदी अरब के हिजाज क्षेत्र में स्थित है। जब पैगंबर मुहम्मद द्वारा बुरी धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों का विरोध करने पर तत्कालीन शासकों द्वारा उनको मक्का छोडने पर मजबूर किया गया, तब पैगंबर द्वारा इसी मदीना शहर को अपना ठिकाना बनाया गया। यहीं पर उन्होंने अल्लाह के पवित्र संदेशों को प्रथम बार लोगों तक पहुंचाया। मदीना का पूरा नाम ‘मदीना रसूल अल्लाह’ है। जिसका अर्थ होता…

Read More

इन चार तरीकों से सुरक्षित बनाएं अपना स्मार्टफोन

स्मार्टफोन को सुरक्षित बनाने के लिए यूजर तरह-तरह के उपाए खोजते हैं ताकि उनके फोन में मौजूद जरूरी डाटा पर कोई सेंध न लगा सके। जबकि यूजर चार उपायों को अपनाकर फोन को सुरक्षित बना सकते हैं। यूआरएल से करें असली वेबसाइट की पहचान एक असली वेबसाइट को पहचाने के लिए उसके यूआरएल पर ध्यान देना चाहिए। असली वेबसाइट के यूआरएल की शुरुआत में एचटीटीपीएसः// लिखा होता है। इसके आलावा जो वेबसाइट असुरक्षित हो सकती हैं उनके यूआरएल की शुरुआत एचटीटीपीः// से होती है। असुरक्षित वेबसाइटों पर किसी भी संदिग्ध…

Read More

कैसे बचें साइडेलहेम्स कोरिया (एसडी) डिजीज से

-डॉ. सुमित सिंह- सीडेंहम कोरिया को कोरिया माइनर, रूमेटिक कोरिया, सेंट वाइटस डांस और सींडेहम डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। यह एक दुर्लभ किस्म का न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर यानी तंत्रिकातंत्र संबंधी विकार है। इस विकार के होने पर रोगी के शरीर, खासकर चेहरा, हाथ और पैर में तेज, अनियंत्रित और बिना किसी कारण के हरकत होने लगती है। इस बीमारी के होने पर शुरुआत में इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन इंफेक्शन होने के छह महीने के बाद जब रोगी जब गंभीर रूप से बीमार हो…

Read More

गुरु की स्वीकार्यता

हर वक्त संसार को गुरु की द्रष्टि से देखो। तब यह संसार मलिन नहीं बल्कि प्रेम, आनन्द, सहयोगिता, दया आदि गुणों से परिपूर्ण, अधिक उत्सवपूर्ण लगेगा। तुम्हें किसी के साथ संबंध बनाने में भय नहीं होगा क्योंकि तुम्हारे पास आश्रय है। घर के अन्दर से तुम बाहर के वङ्कापात, आंधी, वर्षा व कड़ी धूप देखोगे। भीतर वातानुकूलित व्यवस्था है- शीतल और शान्त। बाहर गर्मी और अशांति है पर तुम परेशान नहीं होते, क्योंकि कुछ भी तुम्हें बेचैन और विचलित नहीं कर सकता। कोई तुम्हारी पूर्णता नहीं छीन सकता। यही है…

Read More

मेट्रो की तर्ज पर भारतीय रेल ने भी दिया महिलाओं को ‘पिंक कोच’ का तोहफा

नई दिल्ली । महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं के प्रति जागरुकता दिखाते हुए भारतीय रेलवे ने भी अब मेट्रो की तर्ज पर महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बा ‘पिंक कोच’ की सुविधा शुरू की है। गुलाबी रंग से चिन्हित इस कोच में महिलाएं अकेले या अपने छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर सकती हैं। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेलवे ने कोच को गुलाबी रंग से चिन्हित करने का काम शुरू किया है, जिससे महिलाओं को भीड़भाड़ और असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता। यह पिंक…

Read More

मप्र का सियासी नाटक

डॉ. अजय खेमरिया क्या मध्य प्रदेश में एकबार फिर से सिंधिया राजघराने के परकोटे में कांग्रेस सरकार के पतन की पटकथा उसी तरह लिखी जा रही है, जैसे 1967 में तब की राजमाता और कांग्रेस नेत्री राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने डीपी मिश्रा की जमीन हिलाकर देश भर की सियासत में हलचल मचा दी थी और देश में पहली संविद सरकार बनाने का राजनीतिक इतिहास रचा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2019 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया के प्रपौत्र और कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज…

Read More

पाकिस्तान में धर्मांतरण

प्रमोद भार्गव वजूद में आने के बाद से ही पाकिस्तान धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए जुल्म का सबब बना हुआ है। पाक के पंजाब प्रांत में गुरूद्वारा ननकाना साहिब के पास सिख ग्रंथी की बेटी के जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का मामला सामने आया है। वीडियो के जरिए इस लड़की ने परिजनों से मुक्ति की गुहार लगाई है। घटना से न केवल पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यकों का गुस्सा भड़का हुआ है, बल्कि दुनिया भर का सिख समुदाय नाराज है। परिजनों ने बच्ची को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने…

Read More

आज से सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन का नया लोगो

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) को नया लोगो और सर्टिफिकेट डिजाइन मिल गया है। 31 अगस्त को मुंबई में आयोजित होने वाले में कार्यक्रम में इसका अनावरण होगा। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर होंगे और सचिव अमित खरे अतिथि के रूप में शामिल होंगे। नए लोगो और प्रमाण पत्र की पहचान सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष द्वारा दी जाएगी। नए लोगो और सर्टीफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के चीफ प्रसून जोशी उत्साहित हैं। प्रसून का कहना है कि नए लोगो का…

Read More

संकट में घिरे कांग्रेेेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार

बेंगलुरु । डीकेसी के नाम से लोकप्रिय कांग्रेस पार्टी के संकटमोचक और पूर्व मंत्री डोड्डालहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार (डीके शिवकुमार) अपने राजनीतिक जीवन के बड़े संकट में घिर गए हैं। वह पहले कांग्रेस पार्टी के बचाव में आने के लिए सुर्खियों में रहते थे लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में वह खुद मुश्किलों हैं।घटनाओं का वर्तमान में उलझा हुआ मोड़ रातोंरात पैदा नहीं हुआ है। वह लंबे समय से आयकर और अन्य कर-संबंधित विभागों के रडार पर थे और कुछ साल पहले भी वह ऐसे ही फंस गये थे। अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की हार…

Read More