वॉशिंगटन। टीवी पर अपने अडवेंचर शो के लिए मशहूर होस्ट बेयर ग्रिल्स की जान उस समय मुश्किल में फंस गई जब उन्हें एक मधुमक्खी ने काट लिया। उस समय वह प्रशांत महासागर में एक द्वीप पर अपने टेलिविजन शो ‘ट्रेजर आइलैंड विद बेयर ग्रिल्स’ की शूटिंग कर रहे थे। दरअसल, 45 साल के बेयर को मधुमक्खी के डंक से गंभीर ऐलर्जी है। शुरुआत में तो उन्होंने शूटिंग जारी रखी लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। फौरन डॉक्टरों को उन्हें इंजेक्शन देना पड़ा। शो में भाग ले रहे…
Read MoreDay: August 31, 2019
ट्विटर के सीईओ का अकाउंट हुआ हैक, आपत्तिजनक ट्वीट किए गए
सैन फ्रांसिस्को। ट्विटर ने बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हो गया, जिससे कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए हैं। हैकर ने इन ट्वीट के जरिए जैक पर नस्ली टिप्पणी की और उनके मुख्यालय में बम होने की अफवाह भी उड़ाई। अकाउंट हैक होने का पता चलने के बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए। कुछ ट्वीट में #चकलिंगस्क्वैड लिखा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि यह हैकर्स का एक समूह है। हैकर समूह ने नाजी जर्मनी के समर्थन में भी ट्वीट किए। ट्विटर…
Read Moreजिहादी हमले में आठ नाइजीरियाई सैनिकों की मौत
कानो। उत्तरपूर्वी नाइजीरिया के बार्नो में जिहादियों के घात लगाकर किए हमले में आठ नाइजीरियाई सैनिकों की मौत हो गई। सेना के सूत्रों ने ‘एएफपी’ को बताया कि हथियारों से लैस विद्रोहियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर ‘इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस’ (आईएसडब्ल्यूएपी) के थे। सेना के एक अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर कहा, ‘‘ आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में आठ सैनिकों की मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अन्य पांच सैनिक अभी…
Read Moreदिल्ली से घुसपैठियों को निकालने के लिए लागू करेंगे एनआरसी : मनोज तिवारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राष्ट्रीय राजधानी की कानून व्यवस्था के लिए अवैध घुसपैठियों को बड़ी समस्या बताते हुए यहां भी असम की तर्ज पर राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) की जरूरत बताई है। शनिवार को तिवारी ने असम में एनआरसी की अंतिम सूची जारी होने का स्वागत करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय और असम सरकार के इस कदम से आतंकवाद पर गहरी चोट लगेगी। उन्होंने कहा कि देश में अपनी पहचान छिपाकर रहने वाले अपराधियों पर भी इससे अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थिति खतरनाक होती जा रही है, इसलिए यहां भी एनआरसी की आवश्यकता है।…
Read Moreअमेरिकी सांसदों ने कहा : तालिबान के साथ अफगानिस्तान शांति समझौते में पारदर्शिता लाएं
वॉशिंगटन। अमेरिका के तीन सांसदों के एक प्रभावशाली समूह ने ट्रम्प प्रशासन से आश्वासन मांगा है कि वह तलिबान के साथ होने वाले किसी भी समझौते का पूरा पाठ कांग्रेस को उपलब्ध कराए। कांग्रेस के सदस्यों टॉम मालिनोवस्की, माइक गैलाघेर और ब्रैड शेरमैन ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को पत्र लिखकर यह लिखित प्रतिबद्धता मांगी कि तालिबान के साथ कोई ऐसा गोपनीय समझौता नहीं किया जाएगा, जिसे कांग्रेस के साथ साझा नहीं किया जाए। उन्होंने शुक्रवार को लिखे एक पत्र में यह भी आश्वासन मांगा कि कोई भी…
Read Moreअफगानिस्तान में तालिबान के हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत
काबुल। आतंकवादी समूह तालिबान ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान के उत्तरी शहर कुंडुज के चार इलाकों में उसने हमले कर 10 पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने बताया कि हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र में लड़ाई जारी है। अफगानिस्तान के विशेष बलों को इन क्षेत्रों में भेजा गया है जहां तालिबान और उनके बीच संघर्ष शुरू हो गया। सुरक्षा बलों ने कहा है कि स्थिति उनके नियंत्रण में…
Read More‘डोरियन’ तूफान चौथी श्रेणी के रूप में हुआ मजबूत
मियामी। अमेरिका के फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा ‘डोरियन’ तूफान मजबूत होकर चौथी श्रेणी में तबदील हो गया है, जो कि ‘अत्यंत खतरनाक’ की श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय तूफान केन्द्र (एनएचसी) ने बताया कि ‘डोरियन’ तूफान के दौरान 130 मील प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं जिससे वह पांच स्तरीय पैमाने की चौथी श्रेणी में पहुंच गया। एनएचसी ने कहा कि ‘डोरियन’ की तीव्रता हालांकि बढ़ रही है, लेकिन कुछ और अधिक विश्वसनीय कंप्यूटर मॉडलों ने इसके देरी से उत्तर की ओर पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया है। ‘वेदर…
Read Moreअमेरिका फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये देश में आने वाले लोगों पर नजर रखेगा
वाशिंगटन। अमेरिकी नागरिक एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) के अधिकारी अब फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर वीजा, ग्रीन कार्ड और नागरिकता हासिल करने के इच्छुक विदेशियों पर नजर रख सकेंगे। अमेरिकी गृह मंत्रालय की ओर से जुलाई 2019 में गोपनीयता संबंधी संभावित मामलों की समीक्षा की गई जिसे शुक्रवार को ऑनलाइन प्रकाशित किया गया। इसमें अधिकारियों पर फर्जी आकउंट बनाने पर लगी रोक को हटा लिया गया है। यूएससीआईएस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अधिकारियों के फर्जी अकाउंट और पहचान बनाने से जांचकर्ताओं को फर्जीवाड़े के संभावित…
Read Moreसीमा पर 193 मवेशियों के साथ पकड़े गए पांच तस्कर
कोलकाता । भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने विभिन्न सीमाई क्षेत्रों में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कार्रवाई करते हुए पांच मवेशी तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से 193 मवेशी भी बरामद किए गए हैं। बीएसएफ की ओर से विज्ञप्ति के जरिए शनिवार को यह जानकारी दी गयी है।विज्ञप्ति के मुताबिक मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नादिया जिलों की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इन्हें पकड़ा गया। बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) मोहनगंज के क्षेत्र में बीएसएफ 117 बटालियन के सैनिकों ने मवेशियों के साथ तस्करों के…
Read Moreजीडीपी विकास दर घटकर 5 फीसदी पात्र टिकी, अर्थव्यवस्था की हालत और बदतर
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था में सुस्ती की समस्या से जूझ रही केंद्र सरकार को आर्थिक विकास दर के मोर्चे पर भी झटका लगा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में देश की आर्थिक विकास दर घटकर महज पांच फीसदी रह गई है, जो साढ़े छह वर्षों का निचला स्तर है। पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में आर्थिक विकास दर 5.8 फीसदी रही थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आर्थिक विकास दर में गिरावट के बाद भारत से दुनिया की सबसे तेजी से…
Read More