रांची। आगामी 27 अप्रैल 2025 को लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल लायंस क्लब ऑफ रांची दिवास के संयुक्त तत्वाधान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी आयोजनकर्ता श्रवण जैन एवं पायल जैन ने दी। प्रेस क्लब रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 अविवाहित जोड़ों का सामूहिक विवाह दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड में संपन्न किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य सौजन्यकर्ता श्री झूमरमल जी जैन सेठी एवं परिवार की ओर से किया जा रहा है। विवाह संस्कार सनातन विधि विधान के साथ किया जाएगा।
इस आयोजन में लाभ लेने के इच्छुक जोड़े अपना आवेदन कसेरा स्पोर्ट्स एवं रामभगत हरिप्रसाद पेट्रोल पंप में जमा कर सकते हैं। आवेदक जोड़ों को दूल्हा दुल्हन का आधार कार्ड, माता – पिता के आधार की छायाप्रति, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ्स, और अन्य आवश्यक विवरणों जमा करनी होगी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अंतिम स्वीकृति प्रदान की जा सकेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित है।
प्रत्येक जोड़े के साथ 10 बताती 10 घराती शामिल हो सकेंगे साथ ही सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी और दूल्हा दुल्हन के लिए विशेष विवाह परिधान उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य रूप से श्रवण जैन, प्रियंका जैन, राजेश कसेरा, श्रेयल जैन, दीपक लोहिया, सुशील सिंह, अनूप अग्रवाल, रजनी नरूला, निधि नागपाल, फरहीन, तंजीम आलम, राखी गुलगुलिया,आशुतोष प्रामाणिक, नितेश कुमार, पंकज मिधा सहित दिवास लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
This post has already been read 7874 times!